Tel: +91 9258328539 | Mail: [email protected]


पार्टी के उद्देश एवं लक्ष्य:-

(अ) पार्टी भारतीय संविधान के प्रति सच्ची निष्ठा एवं श्रद्धा रखती है पार्टी का उद्देश राष्ट्र को सशक्त एवं समृद्धिशाली बनाना है जिससे राष्ट्र की गरिमा बनाये रखते हुये आधुनिक राष्ट्र का निर्माण हो सके। पार्टी शान्तिपूर्ण तथा लोकतांत्रिक तरीकों से विरोध करने का अधिकार प्रदान करती है जिसमे सत्याग्रह तथा शांतिपूर्ण विरोध शामिल हैं। पार्टी किसी भी प्रकार की हिंसा को बड़वा नहीं देगी और न ही उसमें शामिल होगी।

(ब) पार्टी धर्म निरपेक्षता का समर्थन करती है तथा ऐसा प्रत्येक व्यक्ति जो धर्म निरपेक्षता का समर्थन करता है पार्टी का सदस्य हो सकेगा और ऐसा प्रत्येक व्यक्ति जो धर्म निरपेक्षता का विरोध करता है पार्टी का सदस्य नहीं हो सकेगा।

(स) पार्टी महिलाओं, अल्पसंख्यको, दलितों, पिछड़े वर्ग तथा अन्य सभी पिछडे़ समाज के लिये चाहे वह किसी भी जाति या धर्म से हो को विशेष अवसर प्रदान करेगी। पार्टी इसे आवश्यक मानती है।

(द) पार्टी विधि द्वारा स्थापित भारत के संविधान के प्रति तथा समाजवाद, पंथ-निरपेक्षता और लोकतंत्र के सिद्धांतों के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा रखेगी तथा भारत की प्रभुता, एकता व अखंण्डता को अक्षुण्ण रखेगी।