(अ) पार्टी भारतीय संविधान के प्रति सच्ची निष्ठा एवं श्रद्धा रखती है पार्टी का उद्देश राष्ट्र को सशक्त एवं समृद्धिशाली बनाना है जिससे राष्ट्र की गरिमा बनाये रखते हुये आधुनिक राष्ट्र का निर्माण हो सके। पार्टी शान्तिपूर्ण तथा लोकतांत्रिक तरीकों से विरोध करने का अधिकार प्रदान करती है जिसमे सत्याग्रह तथा शांतिपूर्ण विरोध शामिल हैं। पार्टी किसी भी प्रकार की हिंसा को बड़वा नहीं देगी और न ही उसमें शामिल होगी।
(ब) पार्टी धर्म निरपेक्षता का समर्थन करती है तथा ऐसा प्रत्येक व्यक्ति जो धर्म निरपेक्षता का समर्थन करता है पार्टी का सदस्य हो सकेगा और ऐसा प्रत्येक व्यक्ति जो धर्म निरपेक्षता का विरोध करता है पार्टी का सदस्य नहीं हो सकेगा।
(स) पार्टी महिलाओं, अल्पसंख्यको, दलितों, पिछड़े वर्ग तथा अन्य सभी पिछडे़ समाज के लिये चाहे वह किसी भी जाति या धर्म से हो को विशेष अवसर प्रदान करेगी। पार्टी इसे आवश्यक मानती है।
(द) पार्टी विधि द्वारा स्थापित भारत के संविधान के प्रति तथा समाजवाद, पंथ-निरपेक्षता और लोकतंत्र के सिद्धांतों के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा रखेगी तथा भारत की प्रभुता, एकता व अखंण्डता को अक्षुण्ण रखेगी।
Read MoreTake a Look
प्रिय नागरिकों,
मैं, जन शक्ति एकता पार्टी का अध्यक्ष होने के नाते, आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित करता
हूँ।
हमारी पार्टी का उद्देश्य सरल लेकिन अत्यंत सशक्त है – जन शक्ति को सशक्त बनाना, समाज में एकता
स्थापित
करना और ऐसा भारत बनाना जहाँ न्याय, समानता और अवसर हर व्यक्ति तक पहुँचे।
हमारा विश्वास है कि असली शक्ति जनता के हाथों में है – यही है जन शक्ति। जब यह शक्ति एकता के साथ मिलती है, तभी एक मजबूत, आत्मनिर्भर और प्रगतिशील राष्ट्र का निर्माण संभव होता है।
हमारी प्राथमिकताएँ हैं:
* सुशासन: पारदर्शी, जवाबदेह और जन-केंद्रित प्रशासन।
* सामाजिक न्याय: प्रत्येक नागरिक को समान अवसर और सम्मान।
* युवा सशक्तिकरण: शिक्षा, रोजगार और नवाचार के क्षेत्र में नए अवसर।
* ग्रामीण विकास: किसान, गाँव और जमीनी स्तर पर विकास को मज़बूती।
* राष्ट्रीय एकता: भाईचारा, सद्भाव और सामूहिक प्रगति को बढ़ावा।
हमारा संकल्प है कि हर नागरिक की आवाज़ सुनी जाए और विकास की किरण समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे।
आइए, हम सब मिलकर अपनी शक्ति को एकता में बदलें और एक सशक्त भारत के निर्माण में भागीदार बनें।
“एकता और शक्ति के साथ।
हम बनाएँगे सुनहरा भविष्य।।”
जय हिन्द! जय जन शक्ति!
(अध्यक्ष, जन शक्ति एकता पार्टी)
Welcome To